पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे? पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने? मिनट में चेक करें लिंकिंग स्टेटस

अगर आप नहीं जानते तो हम बात दे रहें हैं की पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए  सिर्फ 31 मार्च 2022 तक मौका दिया गया है। पैन कार्ड नंबर को आधार से लिंक (PAN-Aadhaar Link) करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। पैन कार्ड-आधार को आपस में लिंक करना अनिवार्य है, ऐसा नहीं होने पर पैन कार्ड को इनवैलिड (Invalid Pan Card) कर दिया जाएगा। क्या आप जानते है की पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे? नहीं जानते तो हमारा ये पोस्ट को पूरा पढ़िए। 

पैन कार्ड और आधार लिंक स्टेट्स ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। 

अगर आपको नहीं पता की पैन कार्ड और आधार को कैसे लिंक करें तो आप हमारे इस Post “पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे? पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने? 1 मिनट में चेक करें लिंकिंग स्टेट्स” के निम्नलिखित स्टेप्स को अनुकरण करके अपना PAN और आधार लिंक कर सकते है। 

पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे?

  • पैन कार्ड-आधार से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की e-Filing वेबसाइट पर जाएं।  
  • वेबसाईट पेज के बाईं तरफ आपको Quick Links का ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको ‘लिंक आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • यहां आपको अपना पैन, आधार नंबर और नाम डालना है। ये जानकारियां देने के बाद आपकी पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। 
  • OTP को दर्ज करने के बाद आपका आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा। 
  • ध्यान रखें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income tax department) आपकी दिए हुए विवरण को प्रति-परीक्षण करता है आपकी आधार और पैन कार्ड की वैधता जांच करने के लिए। 

पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने का वेबसाइट कौन सा है?

पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने का ऑफिसियल वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in है जो की भारत सरकार द्वारा दिया गया है।

SMS के जरिए पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे?

आप मोबाइल से भी आधार को पैन कार्ड के साथ लिंक (PAN-Aadhaar link) कर सकते हैं। आपको SMS के जरिए अपने पैन कार्ड से आधार को लिंक कराना होगा। 

SMS के जरिए पैन कार्ड और आधार को लिंक करने के लिए आपको UIDPAN <12 Digit Aadhaar Number> <10 Digit PAN Number> लिख कर अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर से 567678 या 56161 पर SMS भेज दीजिए। अगर सभी विवरण सही होगा तो आपके पैन कार्ड और आधार लिंक हो जाएंगे और आपके मोबाईल नंबर पर इस तरह का एक संदेश आएगा :- “Aadhaar (12 Digit Number) is already associated with PAN (10 Digit Number) in ITD database. Thank you for using our services.”

पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने?

  • सबसे पहले आयकर विभाग की e-Filing वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। 
  • सबसे ऊपर ‘Quick links’ का ऑप्शन होगा वहाँ पर जाकर ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक कीजिए। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। 
  • इस पेज पर सबसे ऊपर एक Hyperlink होगा जिस पर अंग्रेजी में लिखा होगा “आप पहले ही आधार लिंक करने का अनुरोध कर चुके हैं, तो स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए”। 
  • इस Link पर क्लिक करने के बाद आपको अपने पैन कार्ड और आधार की विवरण दर्ज करनी होंगी। 
  • “View Link आधार Status” पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद रिजल्ट में आपको पता चल जाएगा कि पैन कार्ड आपके आधार से जुड़ा है या नहीं।

पैन कार्ड और आधार लिंक नया करने पर क्या दिक्कत आ सकता है?

अगर अभी तक अपना पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 139AA के तहत आपका पैन कार्ड इनवैलिड माना जाएगा और पैन कार्ड लिंक नहीं होने की स्थिति में अगली बार से ऑनलाइन ITR फाइल नहीं कर पाएंगे। इससे आपका टैक्स रिफंड फंस सकता है। 

पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे? – निष्कर्ष 

अगर आपको पैन कार्ड आधार लिंक करने की प्रक्रिया समझ में या गया हो तो बिल्कुल भी देरी मत कीजिए और जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड और आधार को लिंक कर दीजिए वरना भविष्य में आप बिभिन्न परेशानी का सामना कर सकते हैं। 

अगर हमारा ये Post “पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे? पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने? 1 मिनट में चेक करें लिंकिंग स्टेट्स” आपके लिए मददगार रहा तो Share जरूर कीजिए और आपके मन कोई प्रश्न है या हमारे लिए कोई सुजाव है तो इस Post के नीचे Comments करके जरूर बताएं। हम आपकी Comments की Reply जरूर करेंगे। 

हमारे वेबसाईट पर आने के लिए आपको धन्यवाद।

FAQs

क्या ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अपना आधार और पैन लिंक करते समय मुझे किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता है?

नहीं, इस, आपको केवल अपने आधार नंबर और पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि, यह सुनिश्चित करने के लिए कि लिंकिंग सफलतापूर्वक की गई है, दोनों दस्तावेजों पर व्यक्तिगत विवरण मेल खाना चाहिए।

जब मैं अपने आधार और PAN को लिंक करने का प्रयास कर रहा हूं तो सिस्टम मुझे ‘Identity Data Mismatch’ त्रुटि संदेश दिखा रहा है।  मुझे क्या करना चाहिए?

आधार और पैन दोनों डेटाबेस के एक साथ सत्यापन के बाद आधार और PAN Seeding प्रक्रिया पूरी हो गई है। यदि नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि सहित कोई भी व्यक्तिगत विवरण मेल नहीं खाता है, तो Seeding प्रक्रिया सफल नहीं होगी और पोर्टल पर ‘Identity Data Mismatch’’ त्रुटि संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसे मामलों में, आपको किसी भी डेटाबेस में त्रुटि का पता लगाना होगा और लिंकिंग प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने के लिए इसे ठीक करना होगा।

मैं अपने पैन या आधार के विवरण में परिवर्तन या सुधार कैसे कर सकता हूं?

आप आधिकारिक NSDL पोर्टल के माध्यम से अपने PAN के विवरण की जांच, सत्यापन और संशोधन कर सकते हैं और वही आपके आधार के लिए आधिकारिक UIDAI पोर्टल का उपयोग करके किया जा सकता है।

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x