आजकल ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आप घर बैठे जिसके भी अकाउंट में चाहे जितने भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, इसके लिए आपको बैंक जाने की कोई भी जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन बहुत आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं पैसे ट्रांसफर करने के बहुत सारे तरीके हैं, जैसे कि RTGS के द्वारा, IMPS के द्वारा, यूपीआई के द्वारा या फिर NEFT के द्वारा। इस आर्टिकल में हम ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के 1 तरीके NEFT के बारे में जानेंगे कि NEFT क्या है? एनईएफटी कैसे करें? NEFT से पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया क्या है? NEFT का शुल्क क्या है? NEFT से जुडी पूरी जानकारी।
NEFT क्या है?
NEFT का पूरा नाम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर है हिंदी में (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण) कहा जाता है। NEFT रिजर्व बैंक द्वारा नवंबर 2005 में शुरू किया गया था। NEFTऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का एक तरीका है, आप किसी के भी अकाउंट में जितने चाहे पैसे NEFT के द्वारा ट्रांसफर कर सकते हैं। बस इसकी एकमात्र शर्त यह है कि आप जिसके भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसका बैंक भी NEFT सक्षम हो मतलब की NEFT द्वारा पैसे तभी ट्रांसफर हो सकते हैं। जब दोनों बैंक NEFT सक्षम हो आपका भी और आप जिसे पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं उसका भी।
एनईएफटी द्वारा फंड ट्रांसफर करने की कोई भी सीमा नहीं है, आप जितना चाहे फंड किसी के भी अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
एनईएफटी कैसे करें? NEFT करने की प्रक्रिया क्या है?
- NEFT के द्वारा फंड ट्रांसफर करने के लिए आपको एक आवेदन पत्र भरना होता है जिसमें आप जिस के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं उसका नाम, बैंक का नाम, बैंक की शाखा का नाम, IFSC कोड, खाता प्रकार, और अकाउंट नंबर, और जितने पैसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं (अमाउंट) भरना होता है।
- इसके बाद मूल बैंक, बैंक की शाखा को एक संदेश भेजती है इन शाखाओं को NEFT सेवा केंद्र कहा जाता है।
- यह NEFT सेवा केंद्र NEFT क्लीयरिंग सेंटर को संदेश भेजेंगा।
- अब NEFT क्लीयरिंग सेन्टर मूल बैंक (डेबिट धन प्राप्त करने व गंतव्य बैंको (क्रेडिट)को धन देने के लिए लेखांकन प्रविष्ठियां तैयार करता है। इसके बाद बैंक वार प्रेषण संदेश गंतव्य बैंकों को उनके पुलिंग सेंटर के माध्यम से आगे भेजे जाते हैं।
- गंतव्य बैंक समाशोधन केंद्र से आवक प्रेषण संदेश प्राप्त करते हैं वह ग्राहकों के खाते में फंड क्रेडिट करता है।
- अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर हैं तो https://www.onlinesbi.com/ से के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
कौन-कौन NEFT के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकता है?
- कोई भी व्यक्ति, फर्म, कंपनी, जिसका इस प्रकार के बैंक में अकाउंट है जो बैंक NEFT सक्षम है वह व्यक्ति NEFT द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकता है।
- NEFT से पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको बैंक नेटवर्क का हिस्सा होना जरूरी है।
- यदि आपका बैंक NEFT से पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देता है तो आप आसानी से NEFT के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- आपको अपने बैंक अकाउंट के लिए इंटरनेट बैंकिंग सक्षम करने की भी आवश्यकता होती है।
- आप जिस व्यक्ति के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं उस व्यक्ति की बैंक डिटेल्स भी आपको पता होना चाहिए जैसे कि उसका नाम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड आदि।
NEFT का शुल्क क्या है?
- अगर आप मूल बैंक से NEFT करते हैं तो इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता यह बिल्कुल निशुल्क है।
- 1 जनवरी 2020 से बैंकों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, (मतलब कि अगर आप ऑनलाइन NEFT द्वारा फंड ट्रांसफर करते हैं तो इसके लिए भी आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा)
- अगर आप ₹10000 तक का लेनदेन करते हैं तो इसके लिए आपको 2.50 पैसे देने होते हैं (जीएसटी सहित)
- अगर आप ₹10000 से ज्यादा और ₹100000 तक का लेनदेन करते हैं इसके लिए आपको ₹5 देने होते हैं( जीएसटी सहित)
- अगर आप ₹100000 से ज्यादा और ₹200000 तक का लेनदेन करते हैं तो इसके लिए आपको ₹15 देने होते हैं (जीएसटी सहित)
- अगर आप ₹200000 से ज्यादा का लेनदेन करते हैं तो इसके लिए आपको ₹25 देने होते हैं (जीएसटी सहित)
NEFT के लाभ क्या है?
- जब आप NEFT के द्वारा फंड ट्रांसफर करते हैं तो इसके लिए आपको DD/चेक जारी करने की कोई जरूरत नहीं होती.
- NEFT द्वारा फंड ट्रांसफर करने का शुल्क बहुत ही कम है।
- आप ऑनलाइन भी NEFT के द्वारा फंड ट्रांसफर कर सकते हैं तो यह काफी तेज प्रक्रिया है इसमें बहुत ही कम समय लगता है।
- NEFT की सेवा 24×7 दिन शुरू रहती है।
- NEFT द्वारा जब आप लेनदेन करते हैं तो लेन-देन में देरी के लिए आपको दंडात्मक ब्याज भी दिया जाता है।
- जब आप किसी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो SMS द्वारा लाभार्थी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने की सकारात्मक पुष्टि होती है।
- NEFT द्वारा पैसे ट्रांसफर करना काफी सुरक्षित है।
NEFT के नुकसान क्या है?
- बैंक द्वारा किसी असुरक्षित NEFT लेनदेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के बावजूद भी आपका अकाउंट हैक होने की सुरक्षा तो बनी ही रहती है।
- NEFT द्वारा पैसे ट्रांसफर करना एक ऑनलाइन प्रक्रिया है ऑनलाइन प्रक्रिया को करने के लिए आपको कंप्यूटर और इंटरनेट के बारे में ज्ञान होना आवश्यक है। इस प्रकार NEFT का एक दोष है कि जिस व्यक्ति को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है वह एनईएफटी द्वारा पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता।
ऑनलाइन NEFT केसे करे?
- सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब नेट बैंकिंग पर क्लिक करें।
- इसके बाद NEFT के सेक्शन पर क्लिक करें।
- इस सेक्शन पर क्लिक करने के बाद आप जिससे के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं उसकी बैंक डिटेल्स भरनी है जैसे कि उसका नाम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड आदि।
- बैंक डिटेल्स भरने के बाद आप जितना अमाउंट ट्रांसफर करना चाहते हैं, वह आपको डालना है और सेंड पर क्लिक करना है आपके पैसे ट्रांसफर हो जाते है।
निष्कर्ष – NEFT क्या है?
आशा करते है कि यह पोस्ट आप के लिए मददगार रहा होगा। और आशा है कि अब आप NEFT क्या है? एनईएफटी कैसे करें? NEFT से पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया क्या है? NEFT का शुल्क क्या है? NEFT से जुडी पूरी जानकारी जान गए होंगे। हम आपके सुझावों और योगदान की सराहना करते हैं। अपनी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताइये। शुक्रिया!
FAQ
NEFT से पैसे ट्रांसफर करने में कितना समय लगता है?
NEFT से पैसे ट्रांसफर करने में अधिकतम 3 से 4 घंटे का समय लगता है।
NEFT सक्षम बैंक का वर्किंग टाइम क्या है?
NEFT सक्षम बैंक सोमवार से शनिवार तक 8AM 6:30 PM तक कार्य करते हैं।
NEFT सक्षम बैंक के होलीडेज कब-कब होते हैं?
NEFT सक्षम बैंक रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार ,और रिजर्व बैंक द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन बंद होते हैं।
NEFT कब से शुरू हुआ?
एनईएफटी की शुरुआत नवंबर 2005 में हुई।