आजकल हम जितने भी कॉम्पिटिशन एग्जाम देते है, उन सभी एग्जाम में भूगोल एक प्रमुख विषय होता है। हमे अगर भूगोल की जानकारी नहीं है तो हम किसी भी प्रकार के एग्जाम को पास नहीं कर पाते है। इसलिए जरूरी है कि हम भूगोल के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाए। तो इस आर्टिकल में आपको भूगोल के एक भाग महाद्वीप किसे कहते हैं? और सभी महाद्वीप के नाम और उनके बारे में बताया गया है।
महाद्वीप किसे कहते हैं? और सभी महाद्वीप के नाम (Mahadweep Ke Naam)
समुद्र सतह से ऊपर उठे हुए बहुत बड़े स्थलीय भूभागों को महाद्वीप कहते हैं। मतलब ये पूरी तरह से जल मग्न भी नहीं होता और पहाड़ी की तरह ज्यादा ऊंचा भी नहीं उठा होता।
विश्व के सभी महाद्वीप के नाम
विश्व में कुल सात महाद्वीप है, उन सभी महाद्वीप के नाम निन्मलिखित है –
- एशिया महादीप (Asia)
- अफ्रीका महाद्वीप (Africa)
- उतरी अमेरिका महाद्वीप (North America)
- दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप (South America)
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
- यूरोप महाद्वीप (Europe)
- अंटार्टिका महाद्वीप (Antarctica)
एशिया महाद्वीप
एशिया महाद्वीप विश्व के कुल क्षेत्रफल का 8.7 प्रतिशत है और यह महाद्वीप स्थल भाग का 30% है। पूरे विश्व की 60% जनसंख्या एशिया महाद्वीप में ही निवास करती है. एशिया महाद्वीप की पूर्व से पश्चिम तक चोड़ाई 9650 किलोमीटर है,और इसकी उत्तर से दक्षिण की लंबाई 6440 किलोमीटर है।
एशिया महाद्वीप की सीमाएं
एशिया महाद्वीप के पूर्व में बेरिंग जल संधि है, जो एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है इसके दक्षिण में हिंद महासागर है, पूर्व में प्रशांत महासागर है और प्रशांत महासागर की पास में यूरोप महाद्वीप है।
एशिया महाद्वीप के भाग
पश्चिमी एशिया
इस क्षेत्र में उत्तर कि ईरान, इराक, ओमान और अन्य अरब देश आते हैं।
मध्य एशिया
एशिया के इस क्षेत्र में तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान देश आते हैं।
दक्षिण एशिया
एशिया के इस क्षेत्र में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, और मालदीव देश आते हैं। इन्हीं देशों से मिलकर एक संगठन बनता है जिसे हम सार्क या दक्षेस कहते हैं।
पूर्वी एशिया
एशिया की इस क्षेत्र में चीन, मंगोलिया, जापान, उत्तरी कोरिया, और दक्षिण कोरिया जैसे देश आते हैं।
साउथ ईस्ट एशिया
एशिया के इस क्षेत्र में 10 देश आते हैं जिनका एक संगठन भी है जिन्हें आसियान के नाम से जाना जाता है। यह देश है म्यांमार, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलिपींस आदि।
उतरी एशिया
उत्तरी एशिया के क्षेत्र में रसिया देश आता है जो एशिया का सबसे बड़ा देश है।
एशिया महाद्वीप की नदियां
एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियां कुछ इस प्रकार से हैं
- ताज नदी
- लीना नदी
- आमोर नदी
- हृवांगो नदी
- यांग्टिसी नदी
- मेंकांग नदी
- साल्वे नदी
- गंगा नदी
अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 20% है, और विश्व की जल और थल दोनों को मिलाकर बात करें तो 6% है।
अफ्रीका महाद्वीप के क्षेत्र
इस महाद्वीप से कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा तीनों अक्षांश रेखाएं गुजरती हैं। इस महाद्वीप में स्वेज नहर उपस्थित है, जो अफ्रिका को एशिया से अलग करती हैं। इस महाद्वीप में कुल 54 देश है जो कि सबसे ज्यादा है, इतने देश अन्य किसी महाद्वीप में नहीं है। कुछ प्रमुख देश है जैसे मिस्र, इथोपिया, सोमालिया, इरिट्रिया, केन्या, तंजानिया, मेडागास्कर, जिंबाब्वे, कांगो, अंगोला आदि।
अफ्रीका महाद्वीप की नदियां
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियां निम्न प्रकार से हैं
- श्वेत नदी( विक्टोरिया झील से निकलती है)
- नीली नदी( टाना झील से निकलती है)
- नील नदी( सबसे बड़ी नदी)
- नाइजर नदी( नाईजीरिया से निकलती है)
- कांगो नदी
- जांबेजी नदी( विक्टोरिया जल प्रपात यहीं है)
- लिंपोपो नदी
अफ्रीका महाद्वीप के पर्वत
- एटलस पर्वत ( मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया)
- ड्राकेसबर्ग पर्वत( दक्षिणी अफ्रीका)
अफ्रीका महाद्वीप के मरुस्थल
- सहारा मरुस्थल
- नामिब मरुस्थल
- कालाहारी मरुस्थल।
यूरोप महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप विश्व के क्षेत्रफल का 4.8 प्रतिशत है और अगर जल और थल दोनों को मिलाकर बात करें तो यह 2% है।
यूरोप महाद्वीप के देश
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देश इस प्रकार हैं
- नार्वे
- स्वीडन
- फिनलैंड
- एस्टोनिया
- लातविया
- लिथुआनिया
- नीदरलैंड
- फ्रांस
- पैरिस आदि।
यूरोप की नदियां
- राइन नदी
- डेन्यूब नदी
- थेम्स नदी
- वोल्गा नदी
यूरोप के पर्वत
- स्कैंडिनेविया का पर्वत
- ब्लैक पर्वत
- आल्पस पर्वत
- वीरेंनीज पर्वत
- काकेसस पर्वत
उतरी अमेरिका
विश्व के कुल क्षेत्रफल का 16.8% है और जल और थल को मिलाकर 4.8% है।
उतरी अमेरिका के देश
उतरी अमेरिका में कुल 23 देश है जिनमे से प्रमुख है। कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको, क्यूबा।
उत्तरी अमेरिका की नदियां
- मिसिसिपी नदी
- मिसौरी नदी
- ओहियो नदी
- रियो नदी
- सेंट लॉरेंस नदी
- याकुन नदी
- हडसन नदी
उतरी अमेरिका के पर्वत
- रॉकीज पर्वत
- एंडीज पर्वत
- मैकेंजी पर्वत
- कॉस्ट पर्वत
- कास्केट पर्वत
- सिरसा पर्वत
उत्तरी अमेरिका की झीलें
- सुपीरियर झील
- मिशिगन झील
- ईरी झील
- ऑटो रियो झील
- ग्रेट बियर झील
- ग्रेट स्लेव झील
उतरी अमेरिका के मरूस्थल
- ग्रेट बसिन मरुस्थल
- मोहावे मरुस्थल
- सोनेश मरुस्थल
दक्षिणी अमेरिका
दक्षिणी अमेरिका विश्व के क्षेत्रफल का 12% और जल और थल को मिलाकर 3.48% है।
दक्षिणी अमेरिका के प्रमुख देश
- ब्राजील
- वेनेजुएला
- कोलंबिया
- इक्वेडोर
- पेरू
- चिल्ली
- अर्जेंटीना
- पराग्वे
- उरूग्वे
- बोलीविया
दक्षिण अमेरिका की नदियां
- ओरिनोको नदी
- परिमा नदी
- अमेज़न नदी
- पराना नदी
दक्षिणी अमेरिका के पर्वत
- एंडीज पर्वत
- सिएरा द मोंटी क्वेरा
दक्षिणी अमेरिका के घास के मैदान
- लानोस
- कैपास
- सेलवास
- पैंपाज
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व का 5.70% है और अगर जल और थल दोनों को मिलाकर बात करें तो यह 1.66% है।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश
- पलामा
- माइक्रोनेशिया
- नौरू
- पापुआ
- न्यू गिनी
- फिजी
- मार्शल द्वीप
- समोआ
- किरीबाती
- टोंगा
- सोलोमन
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पर्वत
- ग्रेट बैरियर रेंज
- दक्षिणी आल्पस
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की नदियां
- डार्लिंग नदी
- मरे नदी
- ऑस्ट्रेलियन आल्पस
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के मरुस्थल
- गिब्सन मरुस्थल
- ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल
- ग्रेट सैंडी मरुस्थल
अंटार्कटिका महाद्वीप
अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का 9.6% है। ये पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है। ये विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क, तेज हवाओं वाला महाद्वीप है। यहां वर्षा मात्र 8इंच होती है। ये प्रशांत, अटलांटिक महासागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
यहां का तापमान 4 डिग्री से भी कम रहता है इसलिए ये हमेशा बर्फ से ढका रहता है। क्वीन मोड पर्वत इसको दो बराबर भागों में बांटता है।
अगर आप महाद्वीप और महासागर के नाम और उनके बारे में विस्तार में जानना चाहते हैं तो हमारा ये पोस्ट जरूर पढ़ें।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको सभी महाद्वीप के बारे में बताया है। महाद्वीप भूगोल का एक काफी अच्छा विषय है, अगर आप किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको महाद्वीप के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
आशा करते है कि यह पोस्ट आप के लिए मददगार रहा होगा। और आशा है कि अब आप महाद्वीप किसे कहते हैं? और सभी महाद्वीप के नाम और उनके बारे में जान गए होंगे। हम आपके सुझावों और योगदान की सराहना करते हैं। अपनी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताइये। शुक्रिया!
FAQ
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा महाद्वीप है।
सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया(Australia) है।
पक्षियों का महाद्वीप किसे कहते है?
दक्षिण अमेरिका को पक्षियों का महाद्वीप कहते है।
एशिया महाद्वीप में कितने देश है?
एशिया महाद्वीप में 48 देश है।
काला महाद्वीप किसे कहते है?
अफ्रीका महाद्वीप को काला महाद्वीप कहते है।