जिओ का नेटवर्क आने के बाद भारत में अधिकांश लोगो द्वारा जिओ की सिम का ही उपयोग किया जाता है। क्योंकि इस नेटवर्क का इंटरनेट काफी फास्ट है, और भी बहुत सारी सुविधाएं जिओ की तरफ से अपने उपयोगकर्ताओं को दी जाती है। उन्हीं सुविधाओं में से एक सुविधा है जिओ सावन ऐप की सुविधा, इस ऐप से आप अनलिमिटेड सोंग्स सुन सकते हो। जिओ के यूजर्स के लिए, यह एक फ्री में प्रोवाइड म्यूजिक ऐप है। जिसमें आप सोंग्स को डाउनलोड भी कर सकते हो। जिओ ट्यून भी सेट कर सकते हो। तो आइये जानते हैं की जिओ सावन ऐप क्या है? जिओ सावन डाउनलोड कैसे करें? जिओ ट्यून कैसे सेट करें और जिओ सावन से जुडी सारी जानकारी।
जिओ सावन क्या है?
जिओ सावन एक भारतीय ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा है और भोजपुरी, बॉलीवुड, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और दुनिया भर के अन्य रीजनल भारतीय संगीत का एक डिजिटल वितरक है।
जिओ सावन डाउनलोड कैसे करें?
जिओ सावन म्यूजिक एप्प एंड्रॉयड, और IOS दोनों पर उपलब्ध है। इन दोनों डिवाइस में जिओ सावन डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें।
एंड्रायड पर जिओ सावन म्यूजिक ऐप डाउनलोड करना
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन के प्ले स्टोर में जाए।
- अब प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में जिओ सावन सर्च करे।
- जब आप जिओ सावन सर्च करेंगे तो आपके सामने कुछ ऐप दिखाई देंगे।
- इनमे आपको जिओ सावन पर क्लिक करना है। या फिर यहाँ क्लिक करें – जिओ सावन
- जब आप इस ऐप पर क्लिक करेंगे तो जिओ सावन ऐप पर इंस्टॉल का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इंस्टाल पर क्लिक करे,क्लिक करते ही जिओ सावन ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाता है।
- एक बार इंस्टॉल होने के बाद आप अपने एंड्रॉयड फोन में जिओ सावन ऐप को उपयोग में ले सकते हैं।
IOS पर जिओ सावन म्यूजिक ऐप डाउनलोड कैसे करें?
- अपने एप्पल आईफोन में ऐप स्टोर में जाए।
- अब ऐप स्टोर में जिओ सावन ऐप दर्ज करे।
- अब जिओ सावन ऐप पर क्लिक करें।
- अब डाउनलोड पर क्लिक करें।
- एक बार डाउनलोड होने के बाद आप इसका उपयोग कर सकते है।
जिओ सावन ऐप से सोंग्स केसे डाउनलोड करे?
- जिस भी सोंग को आप डाउनलोड करना चाहते है उस सोंग पर थोड़े समय तक टेप करे/ लॉन्ग टेप करे।
- उसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करें।
- आपको कुछ सोंग्स दिखाए जाएंगे।
- अब थ्री डॉट पर क्लिक करें।
- अब डाउनलोड के आइकन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका सोंग डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आप डाउनलोड किए हुए सोंग को जिओ सावन ऐप के My Music सेक्शन में सुन पाओगे।
जिओ सावन ऐप को फिर से एक्टिवेट कैसे करे?
अगर आपका इंस्टॉल किया हुआ जिओ सावन ऐप आप एक्टिव नहीं कर पा रहे तो, इसको एक्टिव करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया करनी होती है।
- अपने जिओ सावन ऐप को फिर से एक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सैटिंग में जाना है।
- सैटिंग में जाने के बाद प्रो विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद सिंक डाउनलोड पर क्लिक करें।
- अब अपने जिओ सावन ऐप को अन इंस्टॉल करे।
- जिओ सावन ऐप को अन इंस्टॉल करने के बाद, आपको अपने फोन में वापिस से इंस्टॉल करना है।
- दुबारा से इंस्टॉल करने के बाद आपको इस जिओ सावन ऐप में कोई समस्या नहीं होगी आपका ऐप फिर से एक्टिवेट हो जाएगा।
जिओ सावन प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिव करे?
- सबसे अपने फोन में प्ले स्टोर से जिओ सावन ऐप डाउनलोड करे।
- क्रिएट ए न्यू अकाउंट पर क्लिक करें।
- और अपना एक अकाउंट बनाए।
- जिओ सावन ऐप में दिए गए मेन्यू में प्रो के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करे।
- इस प्रकार से आपका 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाता है।
जिओ सावन ऐप से डाउनलोड सोंग्स को वापिस कैसे प्राप्त करे?
अगर जिओ सावन ऐप पर आपके डाउनलोड किए हुए सॉन्ग आपको नहीं मिल रहे हैं तो –
- अपने फोन के प्ले स्टोर में जाए।
- जिओ सावन ऐप का आखिरी अपडेट डाउनलोड करे।
- फिर जिओ सावन ऐप को अन इंस्टॉल करके दोबारा से जिओ सावन ऐप की डाउनलोड करे।
- इस प्रकार आपके डाउनलोड किए हुए सॉन्ग आपको सुरक्षित मिल जाएंगे।
जिओ सावन ऐप से अपनी जिओ ट्यून कैसे सेट करें?
- आप जिस सोंग को अपनी जिओ ट्यून्स सेट करना चाहते है उस सोंग पर क्लिक करे।
- क्लिक करते ही आपको उस सोंग के नीचे सेट जिओ ट्यून् का ऑप्शन दिखाया जाएगा।
- सेट जिओ ट्यून्स पर क्लिक करते है वो सोंग आपके फोन की जिओ ट्यून् सेट हो जाएगा।
- आपने जो सोंग सेलेक्ट किया था अपनी जिओ ट्यून् के लिए वो सक्सेसफुली सेट हो गया है इसका एक मेसेज भी आपके मोबाइल पर आता है।
इस प्रकार से आप अपने पसंदीदा गाने को अपने फोन कि जिओ ट्यून् सेट कर सकते हो।
किसी भी सोंग को अपनी प्लेलिस्ट में कैसे एड करे?
- सबसे पहले आप जिस सोंग को अपनी प्लेलिस्ट में एड करना चाहते है उस पर लॉन्ग टेप करे।
- उसके बाद एड टू प्लेलिस्ट पर क्लिक करें।
- अब आप अपने पसंदीदा सोंग को My Music सेक्शन में मिल जाएंगे।
किसी भी सोंग को अपनी जिओ सावन ऐप की लाइब्रेरी में सेव कैसे करे?
- जिस भी सोंग को आप अपनी लाइब्रेरी में सेव करना चाहते है।
- उस सोंग पर लॉन्ग टेप करे और सेव टू लाइब्रेरी पर क्लिक करें। या ❤️ आइकन पर क्लिक करे इससे आपके सोंग लाइब्रेरी में सेव हो जाते है।
निष्कर्ष – जिओ सावन ऐप क्या है? जिओ सावन डाउनलोड कैसे करें?
जिओ सावन एक प्रसिद्ध म्यूजिक ऐप है। इस ऐप में आपको इसमें आपको बॉलीवुड के अलावा कई प्रकार की भाषा ने गाने मिलते है। जैसे भोजपुरी, पंजाबी, हरयाणवी,बांग्ला, मराठी, तमिल,गुजराती, राजस्थानी, और भी भाषाएं आपको जिओ सावन ऐप पर मिल जाती है। इस ऐप से आप बड़ी आसानी से जिओ ट्यून् सेट कर सकते हो, किसी भी सोंग को डाउनलोड कर सकते है, अपनी लाइब्रेरी में अपने पसंदीदा सोंग को सेव कर सकते हो।
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद! उम्मीद है ये आर्टिकल जिओ सावन ऐप क्या है? जिओ सावन डाउनलोड कैसे करें? जिओ ट्यून कैसे सेट करें और जिओ सावन से जुडी सारी जानकारी आपको पसंद आया होगा। अगर हा! तो इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ अधिक से अधिक शेयर करे। ताकि वो भी ऐसी जानकारियां प्राप्त कर सके। और अगर आपको लगता है कि आर्टिकल में किसी प्रकार का सुधार होना चाहिए तो कमेन्ट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे हमे आपकी सलाह का स्वागत होगा।
FAQ
क्या जिओ सावन और जिओ म्यूजिक एप एक ही है?
23 मार्च 2018 को, सावन ने 1 बिलियन डॉलर से अधिक के सौदे में JioMusic के साथ मर्ज की घोषणा की। मर्जर दिसंबर 2018 में पूरा हुआ, जिसमें सावन (Saavn) को जिओ सावन (JioSaavn ) का नाम दिया गया।
जिओ ट्यून लगाने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?
जिओ ट्यून लगाने के लिए जिओ सावन ऐप डाउनलोड करें और इस पोस्ट में बताये गए चरणों का पालन करें।