बहुत लोगो के मन में ये प्रश्न है की 2022 आईपीएल कब शुरू होगा? जबसे IPL की शुरुआत हुई है, क्रिकेट के दीवाने IPL का बेसब्री से इंतज़ार करते है। जैसे हम साल में एक बार आने वाले त्यौहार का इंतजार करते है, वैसे ही 2008 से जब IPL स्टार्ट हुए लोग IPL का इंतजार भी एक त्यौहार की तरह करते है। हर क्रिकेट दीवाने का अपना एक पसंदीदा प्लेयर होता है, अपनी एक पसंदीदा टीम होती है जिसके जीतने पर वो इतने खुश होते है जैसे उनकी कोई लॉटरी लग गई हो, और अगर वो टीम हार जाती है तो लोग बहुत निराश हो जाते है।
तो इस प्रकार IPL क्रिकेट के दीवानो के लिए एक त्यौहार ही है। तो इस आर्टिकल में हम आपको इस क्रिकेट के त्यौहार आईपीएल के बारे में जानकारी देंगे। जैसे की आईपीएल क्या है? 2022 आईपीएल कब शुरू होगा? आईपीएल का इतिहास और भी बहुत कुछ तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
IPL क्या है?
आईपीएल का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग है।
हिंदी में इसे भारतीय प्रधान संघ कहा जाता है।
आईपीएल दुनिया में सबसे अधिक भाग लेने वाली क्रिकेट लीग है। आईपीएल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। IPL में भारत के अलावा अन्य देश के खिलाडी भी हिस्सा लेते है। अगर भारत की बात करे तो IPL में जितनी भारत कि टीम होती है वो अलग अलग शहरों का प्रतिनिधित्व करती है। जैसे जैसे कोई टीम आगे बढ़ती जाती है अंत में वो टीम फाइनल राउंड तक पहुंचती है फाइनल राउंड में विजेता टीम ही IPL की विजेता होती है।
2022 आईपीएल कब शुरू होगा?
IPL 2021 का फाइनल राउंड 15 अक्टूबर 2021 को जो CSK और KKR के बीच हुआ था जिसमें CSK ने 27 रन से जीत हासिल की थी। 2021 का IPL होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही 2022 का IPL करवाने की तैयारी में लग गई है।
क्रिकेट के दीवानों को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि आईपीएल क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ा मैच है। क्रिकेट के दीवानों का अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2022 का आईपीएल कब होगा? और कहां होगा? इस आर्टिकल में हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश करते है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार माने तो आईपीएल 2022 भारत में ही होगा, और 2 अप्रैल 2022 से आईपीएल की शुरुआत होगी। आईपीएल से पहले भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच, और तीन T20 सीरीज होगी जो कि 18 मार्च को समाप्त होगी। इसके 1 हफ्ते बाद आईपीएल की शुरुआत होगी। मई महीने के अंत या जून महीने के प्रथम सप्ताह में आईपीएल का फाइनल मुकाबला होगा। क्योंकि जुलाई के आसपास इंडिया और साउथ अफ्रीका की सीरीज प्रारंभ होगी इस सीरीज से पहले आईपीएल का समापन होगा।
IPL का इतिहास
प्रथम आईपीएल 2008 में हुआ था, 2021 तक 14 संस्करण आईपीएल के हो चुके हैं। 2022 में आईपीएल का 15 वा संस्करण होगा। इससे पहले 2020 का आईपीएल कोरोना वायरस के कारण भारत में नहीं हो पाया था, इसलिए इसे संयुक्त अरब अमीरात के 3 स्टेडियमों में खेला गया था। दुबई, अबू धाबी, और शाहजहां में खेला गया था। 2021 के आईपीएल के बात करें तो इसका पार्ट वन भारत में ही खेला गया था, लेकिन पार्ट 2 संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, अबू धाबी और शाहजहां स्टेडियम में खेला गया था। देश में कोरोना संकट होने के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया। तो आप सोच सकते हैं की आईपीएल कितना महत्वपूर्ण है!
IPL 2022 में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेगी?
IPL 2011 को छोड़कर जितने भी IPL हुए हैं उनमें सब में 8 टीम ने ही हिस्सा लिया है। IPL 2022 में 2 नई टीम्स भी जुड़ी हैं। 25 अक्टूबर 2021 को IPL 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमों को भी जोड़ा गया है।
चलिए देखते हैं कि IPL 2022 में वे 10 टीमें कौन सी है?
- दिल्ली कैपिटल्स
- चेन्नई सुपर किंग
- मुंबई इंडियंस
- राजस्थान रॉयल्स
- कोलकाता नाइट राइडर्स
- पंजाब किंग्स
- सनराइजर्स हैदराबाद
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- लखनऊ
- अहमदाबाद
IPL 2022 का फॉर्मेट क्या होगा?
जैसे कि ऊपर बताया गया है कि अभी जितने आईपीएल हुए हैं उन में 8 टीमों ने ही हिस्सा लिया है इसलिए पिछले आईपीएल का फॉर्मेट डबल राउंड रोबिन होता था इस फॉर्मेट में एक टीम बाकी बची हुई टीम से 2-2 मैच करती थी, तो इस प्रकार से एक टीम के 14 मैच हो जाते थे और आईपीएल 2 महीनों तक चलता था। इस प्रकार 74 मैच हो जाते थे। इसी फॉर्मेट का IPL 2022 में प्रयोग किया जाएगा तो 94 मैच हो जाएंगे, और आईपीएल लगभग 3 महीने तक चलेगा इतना लंबा आईपीएल का आयोजन संभव नहीं है।
इसलिए आई पी एल 2022 में ग्रुप स्टेज और प्ले ऑफ के फॉर्मेट का प्रयोग किया जाएगा, इस फॉर्मेट में 10 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा ग्रुप ए में (5 टीमें ) होंगी और ग्रुप बी में भी (5 टीमें) होंगी। ग्रुप ए की एक टीम अपने ही ग्रुप की 4 टीम से 2-2मैच करेगी इस प्रकार से उसके 8 मैच हो जाएंगे और दूसरे ग्रुप की 4 टीम से एक-एक मैच करेगी और एक टीम से दो-दो मैच करेंगी इस प्रकार से प्रत्येक टीम के 14 मैच हो जाएंगे और 2 महीने तक IPL का आयोजन होने से 74 मैच हो जाएंगे।
IPL 2022 निम्न स्टेडियम में होगा
- एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम (बंगलूरू)
- अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)
- राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम (हैदराबाद)
- सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर)
- ईडन गार्डन स्टेडियम (कलकत्ता)
- वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
- इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम (पंजाब)
- M.A चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई)
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
- एकना स्टेडियम (लखनऊ)
अगर आपको पुराने सिक्के बेचने की वेबसाइट के बारे में जानना है तो ये पोस्ट जरूर पढ़ें।
निष्कर्ष – आईपीएल कब शुरू होगा?
इस आर्टिकल से आपको पता चल गया होगा की 2022 आईपीएल कब शुरू होगा। आईपीएल क्रिकेट का सबसे बड़ा लीग है, बहुत सारे लोग इसका इंतजार करते हैं उसे एक त्यौहार की तरह मनाते हैं। सब को यह इंतजार रहता है कि उनकी पसंदीदा टीम आईपीएल में जीत हासिल करें।
उम्मीद है की आर्टिकल आपको पसंद आया होगा अगर आर्टिकल आपको पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा फ्रेंड के साथ शेयर करें जिससे कि वह भी IPL 2022 के बारे में जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सके। और अगर इस आर्टिकल में किसी सुधार की आवश्यकता है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें। हम आपकी राय का स्वागत करते हैं आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।
FAQ
IPL 2022 में दो नई टीमें कौन सी है?
लखनऊ और अहमदाबाद।
अहमदाबाद टीम के मालिक कौन है?
स्टीव कोल्टेस ( CVC कैपिटल)
लखनऊ टीम के मालिक कौन हैं?
संजीव गोयंका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष कौन हैं?
सौरव गांगुली
आईपीएल 2022 में कुल कितनी टीमें होंगी?
आई पी एल 2022 में कुल 10 टीमें होंगी।
आई पी एल 2022 में कितने मैच होंगे?
74 मैच होंगे।
अब तक कौन सी टीम आईपीएल में सबसे सफल रही है?
मुंबई इंडियंस (5 बार)