फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं? फौजी गेम की पूरी जानकारी 2022

2 सितम्बर 2020 को भारत सरकार ने PUBG गेम को बेन कर दिया था क्योंकि चाइना और भारत के बीच लगभग 3 महीने की झड़प के बाद दोनों देशों में पेंगोंग झील के पास गलवान घाटी में एक बड़ी झड़प हुई। क्योंकि PUBG एक चाइनीज़ ऐप था और अन्य भी 118 ऐप को भारत सरकार द्वारा बंद कर दिया गया। इेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए Tencent गेम ने 30 सितम्बर 2020 से PUBG और PUBG लाइट को बंद करने का निर्णय लिया।

भारत में PUBG के करोड़ों यूजर्स थे इस कारण से यूजर्स में PUBG के बंद होने से काफी रोष था। इस रोष को कम करने के लिए और मेक इन इंडिया को सफल बनाने के लिए भारत का स्वदेशी गेमिंग ऐप FAU-G लॉन्च किया गया।

तो आइये जानते हैं की फौजी गेम क्या है? और फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं?

फौजी गेम क्या है?

फौजी गेम nCore गेम्स द्वारा रॉयल बैटल मोबाइल गेम है, nCore गेम्स के सीईओ विशाल गोंडल ने कहा कि यह गेम मई 2020 से विकास के अधीन था। हालांकि यह गेम पब्जी की तरह नहीं होगा पब्जी के सारे फीचर आपको इस में देखने को नहीं मिलते हैं। उन्होंने यह भी बताया की फौजी गेम से जो भी राजस्व प्राप्त होगा उसका 20% हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा ,जो हमारे वीर जवान फौजियों को दिया जाएगा, उनके परिवार को दिया जाएगा।

विशाल गोंडल का कहना है कि फौजी गेम एंड्राइड मोबाइल फोन में 26 जनवरी 2021 से उपलब्ध होगा और IOS में मार्च 2021 से उपलब्ध होगा। इसमें वर्तमान में केवल गलवान वैली की घटनाओं पर ही प्लॉट की गई है। लेकिन जल्द ही इस में कारगिल घटना( 1971), सर्जिकल स्ट्राइक( 2016), भारत पाकिस्तान युद्ध की भी प्लॉट की जाएगी। जब फौजी गेम के यूजर्स बढ़ जाएंगे तो  उनके फीडबैक के आधार इसमें पब्जी की तरह पीवीपी मोड, और बैटल रॉयल मोड भी आ सकते हैं। आइये जानते हैं की फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं?

फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं? FAUG Game Download

FAU-G गेम एंड्रॉयड, और IOS दोनों पर उपलब्ध है। आइये जानते हैं की दोनों में फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं?

एंड्रायड पर FAU-G गेम डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन के प्ले स्टोर में जाए।

फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं

  • इसके बाद उपर की ओर सर्च बॉक्स में FAU-G गेम टाइप करे।

image2 e1641799271710

  • और सर्च आइकन पर क्लिक करें। 
  • अब आपको कुछ गेम दिखाएं जाएंगे उनमें से FAU-G गेम पर क्लिक करें। या फिर इस लिंक पर क्लिक करें FAU-G

image3

  • अब इंस्टॉल पर क्लिक करें।

image7

  • इसमें आपको 2 विकल्प दिए जाएंगे एक कि अगर आप WIFI से करना चाहते है या अपने इंटरनेट से

image11

  • आप जिस तरीके से करना चाहते है उस पर क्लिक करे।
  • अब आपके एंड्रॉयड फोन में FAU-G गेम डाउनलोड होना शुरू हो जाता है ।
  • एक बार इंस्टॉल होने के बाद आप इसे खेल सकते हो।

IOS पर FAU-G गेम डाउनलोड कैसे करे?

  • सबसे पहले आप iPhone में ऐप स्टोर में जाए।
  • सर्च बॉक्स में FAU-G गेम सच करे।
  • FAU -G गेम पर क्लिक करें।
  • अब डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड होने के बाद आप अपने एप्पल आईफोन में FAU-G गेम खेल सकते है।

APK से फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं? फौजी गेम डाउनलोड एपीके

चरण 1

  • सबसे पहले FAU-G obb+ APK डाउनलोड करे।
  • FAU-G डेटा फाइल डाउनलोड करे।

चरण 2

  • ZArchiver ऐप डाउनलोड करे ये ऐप सबसे अच्छे फाइल एक्स ट्रेक्टिंग टूल्स में से एक है। यह आपको FAU-G obb फाइल को अपने स्टोरेज में से निकालने मदद करेगा इस ऐप को आप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 3

  • अब FAU-G गेम डाउनलोड करें।
  • अब APK फाइल चलाए, अगर नहीं हो रहा है तो अपने फोन सैटिंग में जाए और अज्ञात स्रोत को सक्षम करें इससे आप आउटसोर्सिंग से ऐप इंस्टॉल कर पाएंगे।

चरण 4

  • FAU-G obb ज़िप खोल और वो फ़ोल्डर खोले जहां obb फाइल डाउनलोड है ।अब फाइल को निकालने के लिए आपको ZArchiver की जरूरत पड़ेगी।

चरण 5

  • Obb फाइल को कॉपी और पेस्ट करे। उस फ़ोल्डर को कॉपी करे जिसे हमने निकाला है , और फोन स्टोरेज में obb खोले और फिर फ़ोल्डर को यहां पेस्ट करे।

ध्यान देने योग्य बातें

  1. अगर आप obb फाइल को डिलीट करते है तो FAU-G भी डिलीट हो जाएगा इसलिए obb फाइल को सेफ रखे ।
  2. आपके पास एंड्रॉयड वर्जन 8.0 होना चाहिए ।
  3. आपका इंटरनेट फास्ट होना चाहिए।
  4. 2GB RAM और 1GB स्टोरेज होनी चाहिए।

FAU-G गेम के बारे में कुछ और बातें

अगर बात करें कि फौजी गेम लांच होने की सबसे पहले घोषणा किसने की? तो इस गेम की सबसे पहले घोषणा मशहूर बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार ने 4 सितंबर 2020 को अपने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने इस गेम के बारे में बताया कि ,यह मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए एक कदम है। जब सरकार द्वारा 2 सितंबर 2020 को पब्जी को बंद कर दिया गया तो पब्जी के उपयोगकर्ता में इसके लिए काफी रोष था। इसलिए सरकार ने भारत का अपना एक स्वदेशी ऐप फौजी लांच करने की घोषणा की।

अब तो पबजी गेम भी BGMI के रूप में वापस आ गया है। तो आप को पब्जी गेम डाउनलोड कैसे करें जानना है तो ये पोस्ट पढ़ें।

आज हमने इस आर्टिकल से क्या जाना?

इस आर्टिकल में हमने भारत में डिजिटल क्रांति की तरफ एक और कदम यानी फौजी गेम क्या है और फौजी गेम डाउनलोड कैसे करें? के बारे में जानकारी प्राप्त की। जब भारत सरकार द्वारा पब्जी गेम पर प्रतिबंध लगाया गया तो पब्जी गेम की कमी को पूरा करने के लिए भारत ने अपना फौजी गेम लांच किया। पब्जी गेम के दीवाने अब फौजी गेम पर ट्रांसफर हुए।

इस गेम में दिखाया गया है कि भारत की सरहद पर हमारे वीर जवान किस प्रकार से संघर्ष करते हैं? किस प्रकार से वह हमारी रक्षा करते हैं? इस गेम से जहां एक और मेक इन इंडिया का अभियान सफल होगा, वही हमारे देश का राजस्व भी बढ़ेगा, और इसका एक अन्य लाभ है यह भी है कि इसके जो यूजर्स है उनमें देशभक्ति की भावना जागृत होगी। हमारा हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान और भी बढ़ जाएगा. उम्मीद है कि आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

आशा करते है कि यह पोस्ट आप के लिए मददगार रहा होगा। और आशा है कि अब आप फौजी गेम डाउनलोड कैसे करते हैं? फौजी गेम की पूरी जानकारी जान गए होंगे। हम आपके सुझावों और योगदान की सराहना करते हैं। अपनी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताइये। शुक्रिया!

FAQ

FAU-G गेम कितने एमबी का है?

फौजी गेम 477 एमबी का है।

FAU-G का पूरा नाम क्या है?

फीयरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड ( fearless United guards) FAU-G गेम का पूरा नाम है।

फौजी गेम की डेवलपर कंपनी कौनसी है?

nCore कंपनी FAU-G गेम की डेवलपर है।

FAU-Gगेम कब लांच किया गया?

यह गेम 26 जनवरी 2021 को लांच किया गया।

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x