सरकार के द्वारा गरीब लोगों के लिए बहुत सारी सहायता प्रदान करने वाली योजनाएं चलाई जा रही है। इन सहायता को प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा गरीब लोग एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कुछ दस्तावेज बनाए जाते हैं। जिनके माध्यम से अगर सरकार द्वारा कोई भी योजना इन के कल्याण के लिए लाई जाती है, तो इनका लाभ यह प्राप्त कर सकें।
इन्हीं में से एक दस्तावेज होता है, राशन कार्ड इसके बारे में आप सब लोगों ने सुन रखा होगा। राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ऐसा कार्ड जिससे लोगों को राशन प्राप्त हो सके। हम सभी जानते हैं कि पिछले 2-3 वर्षों में कोरोना महामारी के कारण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों को मुफ्त में अनाज प्रदान किया था। तो उस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी के पास राशन कार्ड होना बहुत आवश्यक था। उसके बिना आप उस योजना का लाभ नहीं ले पाते। इस प्रकार राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
अगर आप बिहार से हैं और अगर आपने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया हुआ है, और आप बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें जानना चाहते हैं तो, यह हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे।
Table of Contents
बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें? Bihar Ka Ration Card Kaise Check Kare
बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक कर सकते है जानने के लिए निचे बताये गए चरणों का पालन करे –
- सबसे पहले आपको नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करना है।
- http://epds.bihar.gov.in/
- जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस दिखेगा।
- अब आपको RCMS रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना जिला चुनना है, जैसा कि आप उपर इंटरफेस में देख रहे हैं।
- और इसके बाद आपको Show पर क्लिक करना है।
- अब आपको Urban या Rural चुनना है। अगर आप शहर से संबंधित है तो आपको Urban चुनना है, ओर अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित है, तो आपको Rural पर क्लिक करना है। जैसा कि आप उपर इंटरफेस में देख सकते है।
- Rural या Urban चुनने के बाद आपके सामने कुछ उपर दिखाई गए इंटरफेस की तरह इंटरफेस दिखेगा।
- जिसमें आपको अपना ब्लॉक चुनना होता है।
- ब्लॉक चुनने के बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत चुननी होती है।
- जैसा कि आप उपर इंटरफेस में देख रहे होंगे की आपके सामने कुछ ग्राम पंचायतों की लिस्ट आती है। उनमें से आपको अपनी ग्राम पंचायत चुननी होती है।
- ग्राम पंचायत के बाद आपके सामने कुछ गांव की लिस्ट आएगी। उसमें से आपको अपने गांव का नाम चुनना होता है। जैसा कि आप ऊपर दिए गए इंटरफ़ेस में देख रहे होंगे, जहां पर आपको गांव की लिस्ट दी हुई होती है।
- जैसे ही आप अपना गांव चुनते है, आपके सामने आपकी पूरे गांव की राशन कार्ड की संख्या, राशन कार्ड टाइप क्या है? कार्ड होल्डर का क्या नाम है? उनके पिता का क्या नाम है? उनके परिवार में कितने सदस्य हैं? और वहां का आईपीएस डीलर कौन है? इसकी पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। आपको यहां से अपना राशन कार्ड का नंबर चेक करना है, अपना नाम चेक करना है, और इसके साथ आप राशन कार्ड चेक कर सकते हैं। जैसा कि आप इस इंटरफेस में देख रहे हैं।
Note: यह प्रक्रिया आपको तब अपनानी है, जब आपको राशन कार्ड चेक करना है। अगर आपने कुछ दिनों पहले ही आवेदन किया है नए राशन कार्ड के लिए, और आप यह देखना चाहते हैं कि उसकी प्रक्रिया कहां तक पहुंची है? कितने दिन दिनों में हमारा नया राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा? तो इसके लिए एक अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है जिसे बोला जाता है राशन कार्ड का स्टेटस चेक करना। तो उसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होता है।
बिहार का राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चैक करे?
- सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
- http://epds.bihar.gov.in/RCIssueSystem/AwedanStatus.aspx
- जब आप इस लिंक पर क्लिक करते है, तो आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस दिखेगा।
- जहां पर आपको अपना जिला, अपना अनुमंडल, और आरटीपीएस संख्या भरनी होती है।
- आरटीपीएस संख्या 18 अंको का एक नंबर होता है।
- जो आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय मिलता है।
- आपको अपना जिला,अनुमंडल, और आरटीपीएस संख्या डालकर, Show पर क्लिक करना है। जैसा कि आप उपर इंटरफेस में देख रहे हैं।
- जैसे ही आप Show पर क्लिक करते है, आपके सामने आरटीपीएस संख्या, और आवेदक का नाम आ जाता है।
- और रेड कलर में यह लिखा होता है, की आवेदक का अंतिम प्रोसेसिंग अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कर दिया गया है। राशन कार्ड प्रिंट लिया जा सकता है।
- अगर आपके स्टेटस में यह लिखा हुआ आता है, तो इसका मतलब आपका कार्ड बहुत जल्दी आने वाला है।
- और अगर आपका राशन कार्ड नहीं बना है, तो आपके सामने कुछ नीचे दिए गए इंटरफेस की तरह इंटरफेस दिखेगा।
- जिसमें आपको यह बताया जाएगा कि आपका आवेदन मौजूद नहीं है।
बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन केसे करे?
- सबसे पहले एप्लिकेशन फॉर्म भरना होता है।
- जो आपको S.D.O ऑफिस में मिल जाता है।
- इस फॉर्म को त्रुटि रहित भरकर आपको वापिस एसडीओ ऑफिस में जमा करवाना होता है।
- और इसके साथ आपको कुछ दस्तावेज लगाने होते हैं।
- जैसे; वोटर आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, एक फोटो, पुराने राशन कार्ड की कॉपी आदि।
- अगर आप ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए लिंक नीचे दी गई है।
- https://drive.google.com/file/d/12hXpxyjjj6huWzC6DYzeW72irnE1eEVw/view
ये भी पढ़ें –
- ई-श्रम योजना क्या है? ई-श्रमिक कार्ड क्या है? और ई श्रम रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- श्रमिक कार्ड का विवरण कैसे देखें?
इस आर्टिकल से हमने क्या जाना?
हमने आपको बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें? उसका स्टेटस कैसे चेक करें? उसके लिए आवेदन कैसे करते हैं? यह सारी जानकारी दी है राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। बिहार में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अभी तक कोई भी प्रक्रिया नहीं है, तो इसके लिए आवेदन करने के लिए तो आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा। लेकिन आप इसका स्टेटस चेक ऑनलाइन कर सकते। उसकी प्रक्रिया हमने आपको बता दी है।
उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, अगर आपको लगता है कि इस आर्टिकल में किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता है, तो आप कमेंट बॉक्स में हमें अपनी राय जरूर दें हमें आपकी राय का स्वागत होगा।
FAQs
मोबाइल से राशन कार्ड कैसे चेक करें?
मोबाइल से क्या आप किसी भी डिवाइस चाहे लैपटॉप, टेबलेट, या मोबाइल से इस पोस्ट में बताये गए चरणों का पालन करके चेक कर सकते हैं।
नया राशन कार्ड कैसे चेक किया जा सकता है?
नया राशन कार्ड भी इसी प्रणाली से चेक कर सकते हैं।