गृह मंत्रालय भारतीय राजनीति के कैबिनेट का एक प्रमुख मंत्रालय है। गृह मंत्रालय का कार्य होता है राज्यों की राजनीति में बिना हस्तक्षेप किए शांति, सुरक्षा, सौहार्द तथा शासन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकारों का मार्गदर्शन करना। यह कार्य एक बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य है, इस कार्य को करने के लिए बहुत ही राजनीतिक रूप से अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होती है। तो आइये जानते हैं की वर्तमान में भारत के गृह मंत्री कौन है? गृह मंत्रालय का कार्य क्या है?
Table of Contents
भारत के गृह मंत्री कौन है? Bharat Ke Grah Mantri Kaun Hai?
वर्तमान में भारत के गृह मंत्रालय के मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी है, तो चले उनके बारे में कुछ जानकारियां प्राप्त करते है।
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को गुजरात राज्य के, पाटन जिले के, चंदुर गांव में हुआ इनके पिता का नाम अमित भाई अनिल चंद्र शाह है। इनकी पत्नी का नाम सोनल साह है, और इनके पुत्र का नाम जय शाह है। इनका जन्म गुजराती हिंदू वैष्णव बनिया परिवार में हुआ था।
अमित शाह ने स्टॉक ब्रोकर के रूप में एक कोऑपरेटिव बैंक अहमदाबाद में कार्य किया है। यह नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस के चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं, गुजरात राज्य के सांसद भी रह चुके हैं। गुजरात लेजिसलेटिव असेंबली के मेंबर भी रह चुके हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब एनडीए के दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई 2019 को शपथ ली, तो इनके साथ 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली इनमें से एक चेहरा श्री अमित शाह का भी था।
जिन्होंने अपने अनुभव और अपने कौशल से वर्तमान में नई भाजपा का चेहरा बन गए हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मेहसाणा से पूरी की, और इसके बाद अहमदाबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से इन्होंने बीएससी किया। 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) में शामिल हुए।
सन् 2000 में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक(एडीबी) के अध्यक्ष के रूप में काम किया। 1982 में यह पहली बार नरेंद्र मोदी से मिले जो कि आरएसएस के प्रचारक के रूप में थे। इन्होंने 1982 में ही एबीवीपी के सचिव के रूप में भी कार्य किया। 1986 में इन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया। 1 साल बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ कार्यकर्ता बने, जिसमें यह सचिव के पद में, उपाध्यक्ष के पद में, कार्य किया।
उन्होंने बीजेपी के नेता एलके आडवाणी जिन्होंने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में 1994 का आम चुनाव लड़ा इनके साथ भी यह जुड़े। 2014 में जब बीजेपी की सरकार आई और बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ इनका नया जीवन शुरु हुआ। इनको तत्कालिक पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में चुना और इन्हें भारतीय जनता पार्टी का महासचिव बनाया गया।
स्वतंत्रता से लेकर वर्तमान तक कितने गृह मंत्री बन चुके हैं?
- सरदार वल्लभभाई पटेल(2 सितंबर 1946 से 15 दिसंबर 1950)
- राजगोपाल चारी(26 दिसंबर 1950 से 25 अक्टूबर 1951)
- कैलाश नाथ (25 अक्टूबर 1951 से 10 जनवरी 1955)
- गोविंद बल्लभ पंत( 10 जनवरी 1955 से 7 मार्च 1961)
- लाल बहादुर शास्त्री (4 अप्रैल 1961 से 29 अगस्त 1963)
- गुलजारीलाल नंदा( 29 अगस्त 1963 से 14 नवंबर 1966)
- यशवंतराव चौहान( 14 नवंबर 1966 से 27 जून 1970)
- इंदिरा गांधी (4 फरवरी 1973 से 1974)
- केशु ब्रह्मानंद रेड्डी (1977 से 24 मार्च 1977)
- चरण सिंह (24 मार्च 1977 से 1 जुलाई 1978)
- मोरारजी देसाई(1 जुलाई 1978 से 28 जुलाई 1979)
- जेल सिंह (14 जनवरी 1980 से 22 जून 1982)
- रामस्वामी वेंकटरमण( 22 जून 1982 से 2 सितंबर 1982)
- प्रकाश चंद्र सेठी (2 सितंबर 1982 से 19 जुलाई 1984)
- पीवी नरसिम्हा राव(19 जुलाई 1984 से 31 दिसंबर 1984)
- शंकर राव चौहान (31 दिसंबर 1984 से 12 मार्च 1986)
- सरदार बूटा सिंह (12 मई 1986 से 2 दिसंबर 1989)
- मुफ्ती मोहम्मद सईद (2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990)
- चंद्रशेखर(10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991)
- शंकर राव चौहान(21 जून 1991 से 16 मई 1996)
- मुरली मनोहर जोशी (16 मई 1996 से 1 जून 1996)
- एचडी देव गोडा (1 जून 1996 से 29 जून 1996)
- इंद्रजीत गुप्त (29 जून 1996 से 19 मार्च 1998)
- लालकृष्ण आडवाणी(19 मार्च 1998 से 22 मई 2004)
- शिवराज पाटील (22 मई 2004 से 30 नवंबर 2008)
- पी चिदंबरम (30 नवंबर 2008 से 31 जुलाई 2012)
- सुशील कुमार शिंदे(31 जुलाई 2012 से 26 मई 2014)
- राजनाथ सिंह (26 मई 2014 से 30 मई 2019)
- अमित शाह (30 मई 2019 से वर्तमान तक)
गृह मंत्रालय का कार्य क्या है?
गृह मंत्रालय कैबिनेट का एक बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग होता है। प्रधानमंत्री के बाद अगर कैबिनेट में कोई सबसे ज्यादा शक्तिशाली मंत्री होता है, तो वह होता है गृह मंत्री। गृह मंत्री का कार्य प्रत्येक राज्य में शांति व्यवस्था, और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना होता है।गृह मंत्रालय किसी राज्य की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप किए बिना वहां के शासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। प्रत्येक राज्य सरकार को गृह मंत्री के आदेशों का, उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन करना होता है।इस प्रकार गृह मंत्रालय भारतीय राजनीति में बहुत ही प्रमुख विभाग है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के एक महत्वपूर्ण विभाग गृह मंत्रालय के बारे में बताया है वर्तमान में भारत के गृह मंत्री कौन है? गृह मंत्रालय का कार्य क्या है? उनके बारे में हमने आपको बताया है। स्वतंत्रता से लेकर अब तक जितने भी गृह मंत्रियों ने पद ग्रहण किया है।उन सब के बारे में भी हमने आपको इस आर्टिकल में जानकारी दी है। और भी अन्य जानकारियां आपको इस आर्टिकल को पढ़कर प्राप्त हुई है।
उम्मीद है कि आर्टिकल आपको पसंद आया होगा अगर हां! तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें और इसे अपने फ्रेंड्स के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि उन्हें भी ऐसे विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके,और ऐसे ही अन्य विषयों पर आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को दोबारा से जरूर विजिट करें।
ये भी पढ़ें –
FAQ
गृह मंत्रालय की स्थापना कब हुई?
गृह मंत्रालय की स्थापना 15 अगस्त 1947 को हुई थी।
गृह मंत्रालय का मुख्यालय कहां है?
गृह मंत्रालय का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
गृह मंत्रालय के अंदर कौन कौन से विभाग आते हैं?
*आंतरिक सुरक्षा विभाग
*राज्य विभाग
*राजभाषा विभाग
*गृह विभाग
*सीमा प्रबंधन विभाग
वर्तमान में गृह मंत्रालय सचिव कौन है?
वर्तमान में गृह मंत्रालय के सचिव अजय कुमार भल्ला है।