बरमूडा ट्रायंगल क्या है? दशकों से, अटलांटिक महासागर के बरमूडा ट्रायंगल ने जहाजों, विमानों और लोगों के अस्पष्टीकृत रूप से गायब हो रहे है जो की मानव कल्पना के बाहर है।
कुछ लोग अनुमान लगाते हैं कि अज्ञात और रहस्यमयी ताकतें अस्पष्टीकृत गायब होने के लिए जिम्मेदार हैं, जैसे कि अलौकिक लोग अध्ययन के लिए मनुष्यों को पकड़ते हैं; अटलांटिस के खोए हुए महाद्वीप का प्रभाव; भंवर जो वस्तुओं को अन्य आयामों में चूसते हैं; और अन्य सनकी विचार। कुछ स्पष्टीकरण विज्ञान पर अधिक आधारित हैं, यदि प्रमाण में नहीं हैं। तो आइये जानते हैं की बरमूडा ट्रायंगल क्या है? इसकी अवस्थिति क्या है? इसका रहस्य क्या है?
बरमूडा ट्रायंगल क्या है?
बरमूडा ट्रायंगल एक त्रिकोण आकार का भूखण्ड है, जिसे डेविल्स ट्रायंगल के रूप में भी जाना जाता है, उत्तरी अटलांटिक महासागर के पश्चिमी भाग में एक शिथिल परिभाषित क्षेत्र है जहाँ कई विमान और जहाज रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। अधिकांश प्रतिष्ठित स्रोत इस विचार को खारिज करते हैं कि यह कोई रहस्य है।
बरमूडा ट्रायंगल कहां पर है?
बरमूडा ट्रायंगल अटलांटिक महासागर (अंध महासागर) में अवस्थित है यह ट्रायंगल फ्लोरिडा से शुरू होकर प्लूटो रिको खाड़ी से लेकर बरमूडा तक है, इसका आकार त्रिकोणीय रूप में है इसलिए इसको ट्रायंगल बोला जाता है। इसका क्षेत्रफल 300000 से 400000 वर्ग किलोमीटर है इसके निश्चित क्षेत्रफल का अभी ज्ञान नहीं है।
बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य क्या है?
1498 में क्लोबस जब यहां से गुजर रहे थे तब उन्होंने बताया कि उनके रास्ते में एक तूफान आया जिस कारण उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दिया। 1964 में विसंट गेडिज ने अपनी पत्रिका (लुगदी) में इसे डेविल ट्रायंगल कहा जिसमें जहाज रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते है।
वैसे तो इस ट्रायंगल में हजारों जहाज गायब हुई है लेकिन प्रमुख घटनाओं में है अगस्त 1942 में अमेरिका नौसेना का एक जहाज गायब हो गया था 2 दिन बाद रेस्क्यू टीम जब बरमूडा ट्रायंगल में गई तो उसके साथ भी यही हुआ।
दूसरी घटना दिसंबर 1942 में हुई जब यहां अमेरिका का एक जहाज गायब हो गया।
1970 में ब्युईश गर्नर् यहां जाकर लौटकर वापस आए उन्होंने बताया कि जब वो इस ट्राइंगल को पार कर रहे थे तो अचानक एक जबरदस्त तूफान आया जिससे उनका नेविगेशन सिस्टम काम करना बंद कर दिया, कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, 3 मिनट बाद वो तूफान से बाहर आए ।उन्होंने जाना की उन्होंने 3मिनट में 150kmकी दूरी तय कर ली थी इस हिसाब से उनकी स्पीड 3000 km/h हो गई।
बरमूडा ट्रायंगल में जहाज गायब क्यों होती थी?
- बरमूडा के क्षेत्र में समुद्र के नीचे बहुत सारे ज्वालामुखी है जब इन ज्वालामुखी का विस्फोट होता है तो इनसे मिथेन गैस निकलती है जब मीथेन जल में मिलती है तब उसके घनत्व को कम कर देती है जहाजों के जो संरचना होती है वह पानी के घनत्व के अनुसार बनाई जाती है जब पानी का घनत्व कम हो जाता है तब यह जहाज इन में डूब जाते हैं।
- बरमूडा के क्षेत्र में छोटे-छोटे समुंदरी पहाड़ हैं जब हवा इन पहाड़ों से टकराती है तो उनमें बहुत बड़ी मात्रा में हलचल होने लगती है हलचल होने के कारण यह हवाएं समुंद्री जल को बहुत बड़ी-बड़ी लहरों के रूप में ऊपर उठाती है जिसके कारण चक्रवात आ जाता है और जहाज इन चक्रवात में फस जाते हैं।
- बरमूडा के क्षेत्र में समुंदर के नीचे पहाड़ियां पाई जाती है यह पहाड़ियां समुंदर के ऊपर नहीं आती इस प्रकार की पहाड़ियों को रिज या कटक कहा जाता है, जहाज की तली इन पहाड़ों से टकराती है जिसके कारण जहाज उलट जाते हैं इटली और तुर्की में ऐसी घटनाएं बहुत मात्रा में होती है क्योंकि वहां पर इस प्रकार की पहाड़ियां पाई जाती हैं वर्तमान में इन पहाड़ियों से जहाज नहीं टकराती क्योंकि सोनार की सहायता से यह पता लगा दिया जाता है कि समुंदर के नीचे क्या है।
- क्षेत्र में हेक्सागोनल क्लाउड (6 सतह वाले बादल) जिन का क्षेत्रफल 50 वर्ग किलोमीटर होता है पाए जाते हैं इन बादलों में 250किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं अगर जहाज इन हवाओं के समानांतर जाता है तब उस जहाज की गति बहुत बढ़ जाती है और अगर विपरीत दिशा में जाता है तो वह जहाज टूट जाता हैं।
अगर आप महाद्वीप और महासागर के बारे में जानना चाहते हैं तो ये पोस्ट जरूर पढ़े।
निष्कर्ष – बरमूडा ट्रायंगल क्या है?
आशा करते है कि यह पोस्ट आप के लिए मददगार रहा होगा। और आशा है कि अब आप बरमूडा ट्रायंगल क्या है? इसकी अवस्थिति क्या है? इसका रहस्य क्या है? जान गए होंगे। हम आपके सुझावों और योगदान की सराहना करते हैं। अपनी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताइये। शुक्रिया!
FAQs
बरमूडा में सबसे पहले जहाज कब गायब हुआ?
1872 में जहाज द मेरी गायब हुआ।
बरमूडा की राजधानी कौन सी है?
बरमूडा की राजधानी हेमिल्टन है।
बरमूडा की राजभाषा क्या है?
बरमूडा की राजभाषा अंग्रेजी है।